फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेला पिता बना हैवान: गंदे पैर बिस्तर पर लेटा था 10 साल का बेटा, पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 29 Sep 2022 02:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दस साल का मासूम बिस्तर पर लेटा था। उसके पैर गंदे थे। यह देख सौतेले पिता ने उसे इतनी पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां  पुष्प विहार कॉलोनी में सौतेले पिता ने डंडे से पीट-पीटकर बेटे की हत्या कर दी। बेटे का कसूर केवल इतना था कि वह बिस्तर पर गंदे पैर लेकर चढ़ गया था। बृहस्पतिवार सुबह वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुष्प विहार निवासी प्रेमवीर अपने कमरे में सो रहा था। बृहस्पतिवार सुबह बड़ा बेटा राजू (11) गंदे पैर लेकर बिस्तर पर चढ़ गया। इससे नाराज सौतेले पिता पहले तो बेटे को पहले  जमकर फटकारा और फिर डंडे से बेटे को पीटना शुरू कर दिया।

पीटते-पीटते सौतेला पिता यह भूल गया कि राजू की मौत हो चुकी है। बेटे को मृत देख खुद पिता घबरा गया। इसी बीच राजू की मां नीलम पूरा घटनाक्रम देखकर दंग रह गई। सूचना पर पहुंचे एसएचओ हाईवे छोटेलाल ने शव को कब्जे में लिया। सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह ने बताया कि गंदे पैर लेकर बिस्तर पर चढ़ने को लेकर सौतेले पिता ने बेटे की डंडे से पीट-पीटकर हत्या की है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन



Agra: कांशीराम आवास में लेनदेन के विवाद में मारपीट, झगड़े के दौरान युवक ने खुद को मारे चाकू, लहूलुहान

विज्ञापन

पति की मौत के बाद नीलम ने कर ली थी दूसरी शादी  

मूलरूप से उड़ीसा की रहने वाली नीलम का विवाह करीब 16 साल पहले पपली निवासी गिरधरपुर (थाना हाईवे) से हुआ था। पहले पति से ही नीलम के दो बच्चे हुए। राजू सबसे बड़ा था और उससे छोटा सनी 7 साल का है। पति पपली की करीब एक साल पहले बीमारी के चलते हुई मौत हो गई। मौत के छह माह बाद नीलम ने प्रेमवीर से विवाह कर लिया। दोनों बच्चे भी मां के साथ रहने लगे। 

हत्यारोपी के भाई पवन ने बताया कि ने बताया कि करीब एक माह पूर्व ही एक निजी टेलीकॉम कंपनी के कार्यालय में वाहन चालक की नौकरी कर रहे हैं। पूर्व में इससे पहले कुछ खास नहीं करते थे। डंडे से पीट-पीटकर मारना गलत कदम है। बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था। भाई को कठोर सजा मिले। बच्चे की मौत से मां नीलम और छोटे भाई का रो-रोकर बेहाल हैं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें