फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सौतेले भाई को गोली मारी, पिता के सिर पर लाठी से वार

Wed, 27 Sep 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के भड़पुरा गांव में बुधवार को दोपहर के समय सौतेले भाई को उसके घर में ही गोली मार दी और पिता के सिर पर लाठी से प्रहार गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस वारदात में गोली लगने से युवक और लाठी लगने से पिता घायल हुए। आरोपी सौतेले पुत्र और उसकी पत्नी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवाद का कारण जमीन संबंधी विवाद बताया गया। हमले की यह घटना दुरजन सिंह के घर पर हुई। बुधवार को दोपहर के समय 12 बजे सौतेला भाई ध्रुव अपनी पत्नी चांदनी के साथ घर पर आया और गाली गलौज करने लगा। पिता दुरजन ने गाली का विरोध किया। इस पर आरोपी ने पिता के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया। यह देख दुरजन का पुत्र विशाल बचाव करने आया। तभी ध्रुव ने उसके उपर तमंचे से फायर कर दिया। गोली विशाल के पेट में लगी, इस दौरान वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया। दूसरी तरफ गोली मारने के बाद ध्रुव अपने पत्नी के साथ वहां से फरार हो गया। बताया गया कि दुरजन सिंह ने दो शादियां की थी। इसमें एक पत्नी की संतान ध्रुव है और दूसरी पत्नी की संतान विशाल है। घटना की सूचना पर सोरोंजी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को जिला चिकित्सालय से अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी सौतेले भाई व उसकी पत्नी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन


जमीन के विवाद में सौतेले भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी। गोली पेट में लगी जिससे वह गंभीर घायल हो गया है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अजीत चौहान, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें