फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना वर्दी चालक परिचालक मिले तो जुर्माना

Wed, 27 Sep 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बिना वर्दी बसों का संचालन करने वाले चालक परिचालकों पर रोडवेज के द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। बिना वर्दी मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा और उनके वेतन से कटौती की जाएगी। पिछले माह 20 चालक परिचालक के खिलाफ कार्रवाई कर उनसे जुर्माना की कटौती की चुकी है।रोडवेज के चालकों के लिए खाकी वर्दी और परिचालकों के लिए सिलेटी रंग की वर्दी नियत है। वहीं सभी कर्मियों को वर्दी में ही बसों का संचालन किया जाना अनिवार्य किया गया है। लेकिन इसमें चालक व परिचालकों के द्वारा लापरवाही की जा रही है। इस पर सख्ती करते हुए एआरएम ने जुर्माना लगाकर वेतन से कटौती किए जाने के निर्देश दिए हैँ। पिछले माह भी बिना वर्दी बसों का संचालन करने वाले चालक परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें 14 चालक परिचालक पहली बार बिना वर्दी के मिले। उन पर 50-50 रुपयों का जुर्माना लगाया। वहीं 6 चालक परिचालक दूसरी बार बिना वर्दी के मिले, उनके खिलाफ 500 रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन


रोडवेज के चालक व परिचालकों को बसों का संचालन वर्दी में ही करना होगा। बिना वर्दी के पाए जाने पर जुर्माना लगाकर वेतन से कटौती की जाएगी। पिछले माह भी कार्रवाई की गई है। विजय गंगवार, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें