फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों के इस गैंग से हो जाएं सावधान, वरना चोर आपकी कार से पार कर देंगे कीमती सामान

Tue, 09 Jan 2018 10:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
आगरा में बाइकर्स के बाद अब ठक-ठक गैंग भी बड़ी टेशन बनता जा रहा है। खासकर हरीपर्वत चौराहा पर। यहां इस गैंग ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया। इसके अलावा भगवान टाकीज पर भी एक कार से आईफोन पार कर लिया गया है। दोनों वारदात मंगलवार को दोपहर लगभग 11:30 बजे हुई। सीसीटीवी कैमरे लगे जाने के बावजूद पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन


हरीपर्वत चौराहा पर वारदात हुई सदर के डिफेंस एस्टेट फर्स्ट के स्पर्श मित्तल के साथ। वह कार से जा रहे थे। रेड लाइट पर रुके। तभी कार के शीशे पर ठक ठक की आवाज हुई। यह पीछे से आ रही थी। उन्होंने जैसे ही नजर पीछे घुमाई, कार की सीट पर रखा मोबाइल फोन गायब हो गया। कार का शीशा खुला था।

भगवान टाकीज पर वारदात हुई कमला नगर एक्सटेशन के सौरभ कलीरा के साथ। वह एमबीए की तैयारी कर रहे हैं। उनके पिता उत्तम कुमार करीरा बैंक ऑफ इंडिया को जोनल आफिस में अधिकारी हैं। सौरभ ने भी कार रोकी थी। तभी दोनों साइड के शीशों पर ठक ठक हुई। सौरभ कार चला रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी तरफ के शीशे से जैसे ही बाहर देखा, पास वाली सीट पर रखा उनका मोबाइल चोरी कर लिया गया। बाहर दो युवक थे। सौरभ के सामने ही वे मोबाइल लेकर भाग गए। उन्होंने तुरंत न्यू आगरा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने किया ऐसा सुलूक

स्पर्श जब तहरीर लेकर हरीपर्वत थाना पहुंचे तो पुलिस ने उनसे सीधे मुंह बात नहीं की। उन्होंने मोबाइल चोरी की तहरीर दी थी। पुलिस ने पहले तो इसे लेने से मना किया। उनसे कहा कि वह मोबाइल गुम हो जाना लिखकर लाएं, तब रिसीव करेंगे। इसके बाद वह अड़े रहे तो रिसीव कर ली। हरीपर्वत चौराहा पर कैमरे भी लगे हैं। पुलिस ने इन्हें नहीं देखा।

जरा सी सावधानी से ठक-ठक गैंग से बचा जा सकता है। अगर आपकी कार पर बाहर से कोई ठक ठक करे तो शीशे बंद ही रखें। अगर आपको देखना भी है तो अपनी तरफ के शीशे को खोलकर देखें, ध्यान रहे सामान डैशबोर्ड या सीट पर न रखा हो। गैंग के सदस्य खाली पड़ी सीट और डैशबोर्ड से ही सामान उठाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें