फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जवाहर बाग में लगेंगी शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और संतोष यादव की प्रतिमाएं

Sat, 26 Jun 2021 01:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

नगर निगम कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को जलकल सभागार में महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु की अध्यक्षता में हुई। इसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। 
विज्ञापन
एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष यादव के फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा-वृंदावन नगर निगम की कैबिनेट बैठक में शुक्रवार को जवाहर बाग में शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और थाना प्रभारी संतोष यादव की प्रतिमा लगाने के फैसले पर मुहर लगा दी गई। इसके अलावा वृंदावन कुंभ मेला की 60 हेक्टेयर भूमि संरक्षित करने का प्रस्ताव भी पास किया गया। साथ ही वृंदावन में फूड कोर्ट, प्रार्थना स्थल व तंबाकू की बिक्री के लिए लाइसेंस जारी करने का निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन


बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुए नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि शहीद एसपी और थाना प्रभारी की प्रतिमा बनाने, कुंभ मेला क्षेत्र की 60 हेक्टेयर भूमि संरक्षित करने व कर वसूली के लिए ओटीएस योजना एक बार फिर 1 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रारंभ करने का निर्माण लिया गया।

वृंदावन में सौ-शैया अस्पताल के समीप आठ हजार वर्ग मीटर पर स्थानीय संस्कृति के मुताबिक फूड कोर्ट बनाने का भी निर्णय हुआ। शासन के नए आदेश के क्रम में नगर निगम तंबाकू बिक्री उत्पाद के उपविधि स्वीकृत कराते हुए लाइसेंस प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा। उन्होंने बताया कि धर्म नगरी वृंदावन में तीन हजार मीटर भूमि पर प्रार्थना स्थल बनाने, बाद गांव में विद्यालय भवन खेलकूद मैदान के लिए 1100 वर्ग मीटर भूमि आवंटित पर प्रस्ताव पास किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर बाग कांड में शहीद हुए थे मुकुल और संतोष
जवाहर बाग को कब्जे से मुक्त कराने पर दो जून 2016 को तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और थाना प्रभारी फरह संतोष यादव शहीद हो गए थे। हिंसा में दो अफसरों समेत 29 की मौत भी हुई थी। मूलरूप से औरैया के मानी कोठी गांव के एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी का परिवार फिलहाल नोएडा में रह रहा है। थाना प्रभारी संतोष जौनपुर के रहने वाले थे। 

शुक्रवार को नगर निगम की कैबिनेट में जवाहर बाग में शहीदों की प्रतिमाएं लगाने पर मुहर लगी तो लोगों ने कहा कि यह पहले ही हो जाना चाहिए था। शहीद एसपी सिटी की धर्मपत्नी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि वह प्रतिमा के निर्णय से खुश हैं। उन्होंने नगर निगम को साधुवाद दिया। अर्चना ने कहा कि अब जांच पूरी होकर उन्हें न्याय और मिल जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें