फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गिरिराज पर्वत पर लुक लुक दाऊजी की मूर्ति खंडित, हिंदूवादी नेताओं में आक्रोश

Fri, 23 Dec 2022 06:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शुक्रवार की सुबह आन्यौर परिक्रमा मार्ग पर गिरिराज पर्वत स्थित प्राचीन लुक-लुक दाऊजी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। यहां दाऊजी की मूर्ति खंडित देख आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
लुक लुक दाऊजी मंदिर में मूर्ति की गई खंडित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज पर्वत पर प्राचीन लुक-लुक दाऊजी, हनुमान, महादेव की मूर्तियां और गिरिराज शिलाएं किसी ने खंडित कर दीं। इससे आन्यौर-जतीपुरा के ग्रामीण और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर एसपी (ग्रामीण) और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन

 
शुक्रवार की सुबह आन्यौर परिक्रमा मार्ग पर गिरिराज पर्वत स्थित प्राचीन लुक-लुक दाऊजी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। यहां दाऊजी की मूर्ति खंडित देख आक्रोशित हो गए। मंदिर के समीप गिरिराज पर्वत पर महादेव और हनुमानजी की मूर्तियां, कई गिरिराज शिलाएं भी खंडित मिलीं। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। 

हिंदूवादी संगठनों ने जताया विरोध 

जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह, ब्लॉक सह संयोजक महेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा पहुंच गए। उन्होंने विरोध व्यक्त किया। बाद में एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन, सीओ राम मोहन शर्मा, एसडीएम कमलेश गोयल, इंस्पेक्टर नितिन कसाना मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

घटना स्थल का निरीक्षण कर एसपी ने आरोपियों को जल्द चिह्नित कर कार्रवाई का आश्वासन लोगों को दिया। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि ठेका बोली को लेकर सेवायतों में आपसी विवाद है, माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है। जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

हिंदू जागरण मंच ने दी तहरीर

मूर्ति तोड़ने के मामले में हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह निवासी जतीपुरा ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सीओ राम मोहन शर्मा को तहरीर दी है। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन किया जाएगा। एसपी ने बताया कि गिरिराज पर्वत पर अराजक तत्वों ने कुछ शिलाएं व मूर्तियां खंडित की हैं। तहरीर मिली है, इसकी जांच कराई जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें