फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लाइन हाजिर सिपाही की लगाई वीआईपी में ड्यूटी, थाना प्रभारी पर गिरी गाज; कमिश्नर ने किया निलंबित

Sun, 22 Feb 2026 04:16 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

वीआईपी डयूटी चार्ट में लाइन हाजिर सिपाही की ड्यूटी शिल्पग्राम की तरफ सेल्फी पाइंट तिराहा पर लगाई गई। यह चार्ट शनिवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि आदेश की अवहेलना करने पर थाना प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
Police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कमिश्नरेट में थानेदारों की मनमानी चल रही है। वह खुद को डीसीपी से भी बड़ा समझ रहे हैं। मगर इस बार आदेश की नाफरमानी थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक विरेश पाल गिरि को भारी पड़ गई। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया। एसीपी को जांच के आदेश दिए हैं। उनसे स्पष्टीकरण लिया जा रहा है कि डीसीपी के आदेश के बावजूद सिपाही की डयूटी क्यों लगाई गई? जिस सिपाही को वसूली के आरोप में हटाया गया था, उसने लाइन में अपनी आमद क्यों नहीं कराई?
विज्ञापन


शाहगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले बुलडोजर मालिक रईस खां पर फाइनेंस की कुछ किस्त बकाया थीं। सिपाही सनी मलिक ने फाइनेंसकर्मियों की शह पर रईस को अवैध हिरासत में रखकर 25 हजार रुपये की वसूली की थी। शिकायत मिलने पर डीसीपी सिटी ने सिपाही सनी मलिक को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए थे। सिपाही को तत्काल लाइन में आमद कराने के आदेश दिए गए। 

इसके बावजूद सिपाही थाने में ही डयूटी करता रहा। वीआईपी डयूटी चार्ट में उसकी ड्यूटी शिल्पग्राम की तरफ सेल्फी पाइंट तिराहा पर लगाई गई। यह चार्ट शनिवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस आयुक्त ने बताया कि आदेश की अवहेलना करने पर थाना प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


आखिर कैसे वायरल हुआ विभागीय पत्र?
इस मामले में वीआईपी डयूटी चार्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सवाल उठ रहा है कि पुलिस के पास रखा गोपनीय पत्र कैसे वायरल हो गया? पुलिस आयुक्त ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर थाने से संबंधित किसी तरह का गोपनीय पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शाहगंज थाने से वायरल पत्र किसी कर्मचारी की हरकत से ही बाहर आया है। इसके लिए भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें