मैनपुरी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 27 जुलाई को होगी। परीक्षा के लिए जिले में 31 केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ, एआरओ) परीक्षा के लिए जिले में 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशन में परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। परीक्षा केंद्र बनाए गए सभी 31 कॉलेजों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट शासन की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति हो चुकी है जल्द ही केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ जिलाधिकारी बैठक करेंगे।