फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धोखे से घर बुलाकर दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 17 Jul 2025 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आरोपी धोखे से किशोरी को अपने घर पर बुलाकर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस बीच पीड़िता के भाई वहां पहुंचे और आरोपी की हरकत देख पिटाई कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर दी है।
बताया कि 12 जुलाई को गांव का ही रहने वाला आरोपी उनके घर पर आया। उसने 17 वर्षीय पुत्री से कहा कि उसकी मां ने घर पर बुलाया है। इसके बाद पुत्री आरोपी के साथ उसके घर पर चली गई। वहां आरोपी ने पुत्री को पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करते हुए पुत्री के शोर मचाने पर उनके पुत्र आरोपी के घर पहुंच गए। आरोपी की हरकत को देख कर उसकी पिटाई कर दी। एकत्रित हुए लोगों ने मामला शांत करा दिया। आरोपी उक्त घटना को लेकर अब गाली गलौज कर रहा है। शिकायतकर्ता ने केस दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें