फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Sun, 11 Feb 2024 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं की मास्टर चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के हाथ में होगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट को एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी 99 केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होने जा रहीं हैं। परीक्षाओं के लिए जिले में 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इस बार की परीक्षा में सबसे बड़ी जिम्मेदारी स्टेटिक मजिस्ट्रेट को दी गई है।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। आधा घंटे पहले स्ट्रांग रूम से प्रश्नपत्र का बंडल निकलवाएं और केंद्र व्वस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के साथ प्रश्नपत्र के बंडल की भली प्रकार से जांच कर लें कि जिस विषय का प्रश्नपत्र संबंधित तिथि पर है वह बंडल उसी प्रश्नपत्र का है। पूरी तरह से जांच के बाद ही बंडल को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले खोलें। परीक्षा समाप्त होने के बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेट उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल को सील कराने के बाद भी परीक्षा केंद्र छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें