फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: महिला कर्मियों से बोलीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष- टिपटॉप बनकर नहीं, ठीक से कपड़े पहनकर आएं

Sat, 19 Jun 2021 11:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

एटा के वन स्टॉप सेंटर में तैनात महिलाओं को ड्रेस कोड में न देख नाराज हुईं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने उनके पहनावे पर अजीबोगरीब बयान दिया है। 
विज्ञापन
महिला अस्पताल में राज्य एटा: महिला आयोग की उपाध्यक्ष व अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के महिला अस्पताल में बने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह वहां के कर्मचारियों को ड्रेस कोड में न देखकर नाराज हो गईं। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर में तैनात महिला कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा कि टिपटॉप बनकर नहीं, ड्यूटी के दौरान ठीक से कपड़े पहनकर सभ्य तरीके से रहें। 

विज्ञापन


शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह के साथ सदस्य निर्मला दीक्षित और रामसखी कठेरिया भी महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी की। भोजन सहित नाश्ता आदि के बारे में पूछा। इसके बाद वे वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचीं। 

Paras Hospital Agra: प्रशासन ने दी चिकित्सक को 'अघोषित' क्लीन चिट, ऑक्सीजन मॉकड्रिल से 22 मौतों के थे आरोप
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने सेंटर की कर्मचारियों से ड्रेस कोड की जानकारी की तो कर्मचारी इसके बारे में बता भी नहीं पाए। इस पर वह भड़क गईं। उन्होंने महिला कर्मचारियों के पहनावे को लेकर अजीबोगरीब बयान दे डाला। सुषमा सिंह ने कहा कि टिपटॉप बनकर नहीं, ड्यूटी के दौरान ठीक कपड़े पहनकर आएं। 

स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान: मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा 2022 का विधानसभा चुनाव

उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि वन स्टॉप सेंटर पर रुकने वाली पीड़िताओं के लिए खाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगवाएं, तभी कोरोना से बचा जा सकता है। निरीक्षण के दौरान एएसडीएम राजीव पांडेय, बाल संरक्षण अधिकारी सुखबीर सिंह, सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. अशोक कुमार आदि अधिकारी भी मौजूद रहे। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें