फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अव्यवस्था पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने शिक्षिकाओं को दी चेतावनी

विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सैंया का निरीक्षण करती उ प्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा
विज्ञापन
सैंया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की शिकायतों की जांच के लिए सोमवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था में सुधार के लिए वार्डन और शिक्षिकाओं को चेतावनी दी है।
विज्ञापन



कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन और शिक्षिकाओं के बीच चल रहे मतभेदों की शिकायत की जांच के लिए सोमवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से भोजन, रहने और शिक्षण कार्य आदि के बारे में जानकारी ली।

इसके बाद वार्डन और शिक्षिकओं से भी जानकारी की गई। वार्ता के दौरान दोनों वार्डन और शिक्षिकाओं के बीच गुटबाजी और मतभेद की जानकारी होने पर उन्होंने इसे समाप्त कर बेहतर प्रबंधन के आदेश दिए। उन्होंने कहा किसी भी दशा में गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान विद्यालय परिसर में गंदगी मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने मामले की जांच डीएम से भी कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें