फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राज्य कर विभाग ने मैत्री टी-20 में टैक्सेशन बार को हराया

Fri, 27 Feb 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
टैक्सेशन बार एसोसिएशन
विज्ञापन
आगरा। राज्य कर विभाग एवं टैक्सेशन बार एसोसिएशन के बीच बृहस्पतिवार को महारानी अवंतीबाई क्रिकेट अकादमी मैदान पर मैत्री टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य कर विभाग ने मुकाबला 14 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए राज्य कर विभाग की टीम ने 8 विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में टैक्सेशन बार एसोसिएशन 150 रन ही बना सकी। अनुराग भटनागर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अंकुश गुप्ता को बेस्ट बॉलर, दीपक कुमार को बेस्ट बल्लेबाज और अजय भारद्वाज को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया।
आयोजन में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-वन पंकज गांधी, जॉइंट कमिश्नर एके सिंह, अध्यक्ष अक्षय कुलश्रेष्ठ, संजीव वशिष्ठ, राजकिशोर, संजय भटनागर, राघवेंद्र सिंघल, आरपी दीक्षित, सुनील आनंद, महेश सोनी, मनोज शर्मा, अमित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें