फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शराब की दुकान का विरोध करने वाले हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता गिरफ्तार, चौथ वसूली का है आरोप

Mon, 05 May 2025 03:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने का विरोध करने वाले हिंदू महसभा के प्रदेश प्रवक्ता और जिलाध्यक्ष सहित पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शराब की दुकान का विरोध समाप्त करने के लिए वसूली की। रेप केस में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपये की और मांग की जा रही थी। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता संजय जाट, महिला सभा की अध्यक्ष मीरा राठौर समेत पांच लोगों को एत्माद्दौला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इन पर शराब की दुकान बंद कराने की धमकी देकर 50 हजार रुपये वसूलने, एक लाख रुपये की मांग करने और नहीं देने पर दुकान हटाने के लिए हंगामा और प्रदर्शन करने के आरोप हैं। जान से मारने की धमकी देने की भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन


सुशील नगर, एत्माद्दौला निवासी सोनू के घर में एक अप्रैल से देसी व अंग्रेजी शराब की कंपोजिट दुकानें खोली गई हैं। सोनू का आरोप है कि एक अप्रैल को संजय जाट, मनीष पंडित, मीरा राठौर सहित 10-15 कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे। संजय जाट ने कहा कि अगर एक लाख रुपये की चौथ नहीं दी तो दुकान नहीं चलने देंगे।

सोनू ने पुलिस को बताया कि हंगामा के डर से 50 हजार रुपये दे दिए। 19 अप्रैल को संजय फिर से अपने साथियों के साथ पहुंचा। धमकाया कि दो दुकानें हैं कम से कम लाख रुपये देने होंगे। वरना वह मंदिर के पास ठेका चलाने का बहाना बनाकर प्रदर्शन करेंगे। आरोपियों के साथ आईं महिलाओं ने रेप केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने थाना एत्माद्दौला में संजय जाट व अन्य की शिकायत की। पुलिस ने चौथ वसूली सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने आगरा कैंट, मुस्तफा क्वार्टर निवासी संजय जाट, शाहगंज निवासी मनीष पंडित (जिलाध्यक्ष हिंदू महासभा), सुशील नगर निवासी बबलू वर्मा, ताजगंज निवासी मीरा राठौर, सुशील नगर निवासी रजनी को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी को जेल भेजा गया।

विवादों में मीरा राठौर
खुद को हिंदू महासभा की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष बताने वाली मीरा राठौर कई मामलों में विवादों में रह चुकी हैं। महाशिवरात्रि पर ताजमहल के अंदर शिवलिंग ले जाकर उस पर जलाभिषेक करने, कई बार ताजमहल को तेजोमहल का दावा करके आरती करने के मामले में केस हो चुके हैं। इसके अलावा सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर प्रदर्शन करने के मामले में भी हरीपर्वत पुलिस ने जेल भेजा था। विवादित बयानों से भी चर्चा में बने रहने का इन पर आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें