फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जूता कारोबारी पर आयकर के छापे के बाद आगरा में स्टेट जीएसटी की कार्रवाई, इस बड़ी कोचिंग पर शुरू हुआ सर्वे

Wed, 22 May 2024 05:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा में जूता कारोबारियों पर आयकर के छापे के बाद स्टेट जीएसटी ने बड़ा कार्रवाई की है। आगरा के नामी कोचिंग संस्थान पर सर्वे शुरू किया गया है। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगर में स्टेट जीएसटी ने मंगलवार को रोहता के ठाकुरदास की गढ़ी स्थित होराइजन कोचिंग इंस्टीट्यूट पर सर्वे किया। यहां टीम को गड़बड़ी मिली। टीम ने कंप्यूटर-लैपटॉप और रिकाॅर्ड जब्त किए हैं। विभाग ने 30 लाख रुपये वसूली का नोटिस दिया है। विभाग के निशाने पर कई और कोचिंग भी हैं। यहां सर्वे के लिए सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन


स्टेट जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर मारुति शरण चौबे ने बताया कि रोहता के ठाकुरदास की गढ़ी में होराइजन कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालित है। शिकायत मिली कि यहां टैक्स में गड़बड़ी की जा रही है। इस पर टीम ने यहां सर्वे किया, जिसमें कर में हेरफेर के दस्तावेज मिले।

टीम ने लैपटॉप, कंप्यूटर और छात्रों से फीस संबंधी रिकाॅर्ड जब्त किए हैं। इस पर कोचिंग संचालक से 30 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। नोटिस भी दे दिया है। इसके अलावा शहर की कई और कोचिंग में भी स्टेट जीएसटी की गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं। काेचिंग सेंटरों की सूची बनाई जा रही है। इनके यहां भी सर्वे करने के लिए टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें