फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में पहले मजबूर सरकार थी अब मजबूत है : महेशचंद्र गुप्ता

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन पहुचे प्रदेश के शहरी विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। प्रदेश सरकार के शहरी विकास राज्यमंत्री महेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार तेजी के साथ काम कर रही है। पहले प्रदेश में मजबूर सरकार थी, अब मजबूत सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन को आए शहरी विकास राज्यमंत्री ने कहा कि जो अयोध्या भगवान श्रीराम के राज्य में थी, अब उसी स्वरूप में एक बार फिर दिखाई देगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था और राशन व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि अब गरीबों का राशन घर-घर पहुंच रहा है। प्रदेश के उन शहरों की पहचान फिर बदल रही है जिनके नाम परिवर्तित कर दिए गए थे। इलाहाबाद को एक बार फिर प्रयागराज के रूप में पुकारा जाने लगा है। इस मौके पर शहरी विकास राज्य मंत्री महेशचंद्र गुप्ता का स्वागत भी किया गया। लीलाधर गौतम, अमित पाराशर, ब्रजकिशोर पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें