फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के हिसाब से मतपत्रों को तैयार कराना शुरू किया

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर मतपत्रों को सेट तैयार करते कर्मचारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रधान, बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्यों के साथ-साथ ग्राम पंचायत सदस्य पद के मतपत्रों को तैयार किए जाने का काम जिला मुख्यालय पर शुरू हो गया है। इसके लिए तहसीलों के लेखपालों के साथ कानूनगो को लगाया गया है। मतपत्रों को तैयार करने के साथ उन्हें मतदान केंद्र के हिसाब से भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी ब्लॉकों के आरओ, एआरओ, एडीओ पंचायत और तहसील की टीमों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत के वार्ड के मतदाताओं की संख्या से दस प्रतिशत अतिरिक्त मतपत्रों को तैयार किए जाने का काम शुरू करा दिया गया है। ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी सबसे कम चार और सबसे अधिक 36 प्रत्याशी तक चुनाव मैदान में है।
इसके हिसाब से मतपत्र तैयार किए जा रहे हैं। जिले में 36 चुनाव चिह्न वाले मतपत्रों की संख्या 21 हजार है और जरूरत 15350 मतपत्रों की है। जिले में प्रधान पद के 27 एवं 18 प्रत्याशियों वाले मतपत्रों की कमी रहेगी। 18 प्रत्याशी वाले तीन लाख 25 हजार 388 मतपत्र और 27 प्रत्याशी वाले एक लाख 24 हजार 135 मतपत्रों की जरूरत है। जिले में इन दोनों मतपत्रों की कमी होने के कारण प्रधान पद के 18 प्रत्याशी वाले 89 हजार 888 एवं 27 प्रत्याशी वाले 41035 मतपत्रों को दूसरे जिले से मंगाना होगा।
विज्ञापन

वहीं बीडीसी सदस्य पद के चार प्रत्याशी वाले चार लाख 76 हजार 164 एवं छह प्रत्याशी वाले 24011 मतपत्रों की कमी है। वहीं जिला पंचायत सदस्य पद के चार प्रत्याशी वाले 9819, छह प्रत्याशी वाले 65412, नौ प्रत्याशी वाले तीन लाख 18 हजार 179 एवं 18 प्रत्याशी वाले एक लाख 20 हजार 357 मतपत्रों की जरूरत होगी। जिला प्रशासन इन चिह्नों वाले मतपत्रों को दूसरे जिलों से मंगाए जाने की तैयारी कर रहा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि मतपत्रों को जरूरत के अनुसार मंगाया जा रहा है। मतपत्रों को प्रत्याशी के हिसाब से तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें