फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक वेतन में बढोत्तरी को लेकर थर्मस कारीगरों का हंगामा

विज्ञापन
जगदम्बा ग्लास फैक्ट्री में श्रमिकों द्वारा की गई हड़ताल के बाद गेट के बाहर खड़ी श्रमिकों की भीड़ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एक वर्ष पूर्व समझौते के अनुरूप दैनिक मजदूरी में बढ़ोत्तरी नहीं करने पर इंडस्ट्रीज एरिया स्थित जगदंबा ग्लास वर्क्स में थर्मस कारीगरों ने बृहस्पतिवार को कामकाज ठप रखा। श्रमिकों के कार्य बहिष्कार और हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उद्योग संगठन से जुडे़ पदाधिकारियों ने इस मुद्दे पर जल्द निर्णय लिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जगदंबा ग्लास वर्क्स में बृहस्पतिवार को सुबह की शिफ्ट में काम करने पहुंचे थर्मस कारीगरों ने दैनिक वेतन में बढ़ोत्तरी की मांग करते हुए कामकाज ठप कर दिया।
इकाई मालिकानों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर श्रमिकों ने कारखाने के बाहर गेट पर काफी देर तक हंगामा भी किया। हंगामे की सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने के बाद श्रमिक बगैर काम किए घर लौट गए।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में दो पक्षीय समझौते के अनुसार सेवायोजकों ने अर्जित मेहनताना में बढ़ोत्तरी नहीं की है। तत्कालीन सहायक श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई त्रिस्तरीय समझौता के अनुसार श्रमिकों की दैनिक मजदूरी में 20 रुपये की बढ़ोत्तरी की जाए।
भूरी सिंह यादव सीटू
गत बुधवार को दो पक्षीय समझौते के अनुसार माउथ ब्लोइंग कारीगर दैनिक मजदूरी में 15 रुपये की बढ़ोत्तरी से संतुष्ट हैं। थर्मस कारीगारों की वेतन बढ़ोत्तरी की समस्या का भी समाधान जल्द किया जाएगा। इस बाबत इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक बुलाकर निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन

राजकुमार मित्तल अध्यक्ष यूपीजीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें