फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तंगी में तपकर चमके सितारे, सीबीएसई 10वीं के नतीजों में जितिक और गौरव ने किया शानदार प्रदर्शन

Thu, 16 Apr 2026 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- यथार्थ मिश्रा
विज्ञापन


आगरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बुधवार को घोषित 10वीं के परिणामों में ऐसे कई छात्र सामने आए, जिन्होंने आर्थिक तंगी के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और शानदार प्रदर्शन कर नाम रोशन किया।
छात्रों की सफलता पर गणित शिक्षक ज्ञानेंद्र तिवारी ने कहा कि छात्रों ने यह साबित किया है कि सफलता केवल संसाधनों पर निर्भर नहीं होती, बल्कि समर्पण और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कमला नगर निवासी सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र जितिक कुमार ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। उनके पिता सर्वेश कुमार सीलिंग और ठेकेदारी का कार्य करते हैं। जबकि माता सुमन कुमारी गृहिणी हैं।
विज्ञापन

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार किराये के मकान में रहता है। इसके बावजूद जितिक ने मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि जब आपके मन में कुछ करने का जज्बा होता है तो संसाधनों की कमी मायने नहीं रखती। वह अब जेईई की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी विद्यालय के छात्र गौरव राय ने 93.26 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उनके पिता राम प्रवेश राय कंप्यूटर ऑपरेटर हैं और माता आशा राय गृहिणी हैं। जज कंपाउंड निवासी गौरव ने भी सीमित साधनों के बीच पढ़ाई की और सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि ज्यादा ऑनलाइन साधनों पर निर्भर न रहते हुए खुद ही नोट्स बनाए और परिवार के सहयोग से पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो तो सफलता जरूर मिलती है। वो भी जेईई की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें