फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्टार नेक्स्ट ने मान्या अकादमी को 38 रन से हराया

Sun, 29 Nov 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मीना गुप्ता मेमोरियल महिला वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
आगरा। कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबाग में चल रहे द्वितीय मीना गुप्ता मेमोरियल महिला वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी ने मान्या क्रिकेट अकादमी को 38 रन से पराजित किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार नेक्स्ट ने 49 ओवर में 235 रन बनाए। राधिका पचेरा ने 62, मनीषा कुंतल ने 47 रन बनाए। पूजा राजपूत ने चार और मानवी राजपूत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मान्या क्रिकेट अकादमी की टीम 46.3 ओवर में 197 रन पर ऑलआउट हो गई। आफरीन शमीम ने 53, श्रुति गौर और अंजू ने 29-29 रन बनाए। सलोनी तोमर ने चार और सुमन मीणा ने दो विकेट झटके।
प्लेयर ऑफ द मैच राधिका पचेरा और डिफेंडर ऑफ द मैच आफरीन शमीम को सुमित शर्मा व दयाशंकर राजपूत ने पुरस्कार प्रदान किए। आयोजक सचिव द्रवित शर्मा ने बताया कि सोमवार को आरडीएम क्रिकेट अकादमी, फिरोजाबाद और स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें