फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी ने 33 रनों से जीता मैच

Sat, 15 Nov 2025 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कॉसमॉस क्रिकेट मैदान, दयालबाग पर खेले जा रहे स्व. मीना गुप्ता मेमोरियल वूमेंस वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी ने 33 रनों से मैच जीता।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 50 ओवरों के बजाय 48 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। उमा चौधरी ने 60 गेंदों में 74, आंशिक चौधरी ने 51 व विनीता बघेल ने नाबाद 32 रन बनाए। विपक्षी बिलिवर क्रिकेट अकादमी की रिया व वंशिका चौधरी ने 3-3 व लवी पाल ने 2 विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलिवर क्रिकेट अकादमी की टीम 44.2 ओवरों में 210 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। राधिका पचेरा ने 50, तनु कश्यप ने 34 व नलिनी सेंगर ने 25 रन बनाए। माधवी सोलंकी ने 4, भूमि सिंह ने 3 व सलोनी तोमर ने 2 विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार उमा चौधरी को रजत अग्रवाल ने प्रदान किया। अंपायर साहिल व प्रशांत सिकरवार रहे। आयोजक सचिव द्रवित शर्मा ने बताया कि सोमवार को पहला सेमीफाइनल मैच ड्रीम क्रिकेट अकादमी व आध्या क्रिकेट अकादमी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें