फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्टाफ नर्स ने लेबर रूम में बनाया ऐसा वीडियो, जमकर हो रहा वायरल...खूब देख रहे लोग

Thu, 11 Jul 2024 11:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

मथुरा के छाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्टाफ नर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले में सीएमओ ने स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
नर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक संविदा कर्मी स्टाफ नर्स का लेबर रूम में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्टाफ नर्स रील बनाती हुई नजर आ रही है। ये वीडियो छाता क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए सीएमओ कार्यालय ने नर्स की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन





 

जानकारी के मुताबिक संविदा कर्मी अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में नर्स है। इसका नाम समोली बताया जा रहा है। अस्पताल के बाहर, अंदर, ड्यूटी के दौरान इस संविदा कर्मी की कई रील तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें यह सरकारी रजिस्टरों को लेकर भी रील वायरल कर चुकी है। 

 
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह रील छाता सीएससी अस्पताल की है। यहां पर तैनात संविदा कर्मी स्टाफ नर्स समोली रहती है।  जोकि डिलीवरी महिलाओं को लेबर रूम में छोड़कर रील बनाने में व्यस्त हो जाती है।  इस संबंध में जिला चिकित्सा अधिकारी सीएमओ अजय वर्मा ने बताया कि वीडियो में वायरल हो रही स्टाफ नर्स समोली के सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें