मरीज ने बताया कि उन्हें तीमारदारों के साथ टीम के पहुंचने के आधे घंटे पहले बाथरूम में बंद कर दिया गया था। मरीज की हालत खराब थी, टीम ने उसे तत्काल लेडी लॉयल महिला जिला चिकित्सालय भेजवाया। टीम अस्पताल के एक महिला व एक पुरुष अस्पताल को अपने साथ थाने ले गई। उनके खिलाफ मरीज को बंधक बनाने की तहरीर दी।
Hospital Fire: बेसमेंट में चल रहा था 10 बेड का पंजीकृत अस्पताल, एडीए से नक्शा पास, नगर निगम ले रहा था शुल्क
डिप्टी सीएमओ डॉ. पीयूष जैन ने बताया कि अस्पताल रघुवंशी हॉस्पिटल के नाम से संचालित था। उसका बोर्ड हटा दिया गया था। अस्पताल के संचालक अजय रघुवंशी, स्टाफ पूनम सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।