फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: माही क्लब को हराकर स्टेडियम सीनियर्स ने जीता फाइनल मुकाबला

Sun, 05 Nov 2023 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
माही क्लब को हराकर स्टेडियम सीनियर्स ने जीता फाइनल मुकाबला
विज्ञापन

- स्टेडियम के कप्तान अंगेश बने मैन ऑ फद मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रही अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिता में स्टेडियम सीनियर्स विजेता बना। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम सीनियर्स ने पांच विकेट से जीत हासिल की। स्टेडियम के कप्तान अंगेश मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।
रविवार को खेले गए मुकाबले में स्टेडियम सीनियर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर माही क्रिकेट क्लब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। माही क्रिकेट क्लब ने 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 118 रन बनाए। टीम की तरफ से माधव ने 61 रन बनाए। मनीष ने 14 रन का योगदान दिया। स्टेडियम के गेंदबाज रूपेश ने तीन, मोहित ने दो और हैदर व प्रखर ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम सीनियर्स ने मात्र दो विकेट के नुकसान पर 17.1 ओवर में जीत दर्ज कर ली। स्टेडियम के कप्तान अंगेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 68 न बना। पीयूष ने 25, आदित्य और सीताराम ने 12-12 रन का योगदान दिया। माही क्लब के गेंदबाज पारस और अर्षित ने एक-एक विकेट हासिल किया। स्टेडियम सीनियर्स ने पांच विकेट से मैच जीतकर विजेता कप अपने नाम किया। समापन के अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी विजय सिंह, क्रिकेट कोच सुनील कुमार, इस्तिकार अहमद, संजीव कुमार, रामआधार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें