फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्टेडियम निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, सेना भर्ती के युवाओं को मिलेगी सौगात

Fri, 08 May 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह के उगनपुरा में स्टेडियम की चि​न्हित जमीन का स्थलीय निरीक्षण करते एसडीएम विनोद कुमार, तहसीलद
विज्ञापन
बाह। बाह क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं की दशकों पुरानी मांग अब साकार होती दिख रही है। उगनपुरा गांव में स्टेडियम के लिए चिन्हित जमीन का नवागत एसडीएम विनोद कुमार ने राजस्व टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जगी है, जिससे स्थानीय युवाओं और एथलीटों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन




स्टेडियम के लिए बाह के उगनपुरा गांव में अधिग्रहीत जमीन का एडीएम नागरिक आपूर्ति अजय नरायन सिंह के नेतृत्व में प्रशासन और युवा कल्याण विभाग की टीम ने 2 मई को स्थलीय निरीक्षण किया था। माैके पर 6.11 एकड़ जमीन मिली थी। रास्ते आदि में आ रही तकनीकी दिक्कत का भी समाधान हो गया था। युवा कल्याण अधिकारी रवि कुमार ने अधिग्रहीत जमीन की भौगोलिक स्थिति को स्टेडियम के लिए अनुकूल बताया था। बृहस्पतिवार को नवागत एसडीएम विनोद कुमार ने तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, नायब तहसीलदार सुधीर गिरी के साथ अधिग्रहीत जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के साथ ही स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। बाह विधायक पक्षालिका सिंह ने बताया पहले 200 मीटर के ट्रैक का प्रस्ताव था, सेना की भर्ती की तैयारी करने वाले एवं एथलीटों की सहूलियत के लिए 400 मीटर का ट्रैक बनाए जाने के लिए रिव्यू प्रस्ताव तैयार कराया है। प्रशासन से जल्द प्रस्ताव भेजे जाने एवं शासन से अनुमोदन कराने को प्रयासरत हैं। बताते चलें कि बाह की माटी में जन्में अर्जुन पुरस्कार विजेता विजय सिंह चौहान, अजीत भदौरिया, ओलंपियन अंकित शर्मा, एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट मायाराम शर्मा, रतन सिंह भदौरिया आदि ने दुनिया में देश का मान बढ़ाया है। स्टेडियम के अभाव में खेल प्रतिभाओं को अभ्यास और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें