फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 500 रुपये के मानदेय पर भड़के स्टेडियम के कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। महिला दिवस पर एकलव्य स्टेडियम से दौड़ प्रस्तावित है। इसी की तैयारियों और जानकारी के लिए उपनिदेशक ने वार्ता का आयोजन किया, लेकिन इसमें स्टेडियम के कोच 500 रुपये के मानदेय पर भड़क गए। कोच और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। ऑफिशियल के लिए तय किए गए कम मानदेय पर सभी कोच नाराज नजर आए।
विज्ञापन


युवा कल्याण एवं खेल विभाग के उपनिदेशक श्रवण सहगल जब मीडिया से रूबरू थे, तब एथलेटिक्स कोच कल्पना चौधरी ने दौड़ में ड्यूटी करने वाले ऑफिशियल के मानदेय को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे दिन की ड्यूटी के लिए सिर्फ 500 रुपये देना बेहद कम है। एक मजदूर भी रोजाना करीब 600 रुपये कमा लेता है। उन्होंने मानदेय बढ़ाने की मांग की। उपनिदेशक श्रवण सहगल ने कहा कि ऑफिशियल के लिए फिलहाल इतनी ही धनराशि स्वीकृत की गई है। सहगल ने बताया कि महिला दिवस पर प्रस्तावित दौड़ में 300 रजिस्ट्रेशन हो गए हैं, जबकि 1000 का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें