फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पशु चिकित्सालय बना तबेला, बांधे जा रहे पशु

Sun, 11 Feb 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सनौडी खास गांव में स्थापित राजकीय पशु चिकित्सालय विभाग की उदासीनता के कारण तबेला बन गया है। क्योंकि यहां न तो डाक्टर आते है और ना ही कर्मचरी। ऐसे में ग्रामीण इस भवन में अपने पशुओं को बांधते हैं। चिकित्सक के न आने से पशुपालकों को अपने पशुओं का इलाज कराने में काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

गांव में पशुओं के उपचार के लिए पशु चिकित्सालय तो बनाया गया। लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा। इस समस्या का मूल कारण अस्पताल पर डाक्टर का न आना है, इसके चलते पशुचिकित्सालय भवन की दशा भी खराब होती जा रही। बेकार पड़े अस्पताल भवन में ग्रामीण अपने पशुओं को बंधना शुरू कर दिए। बाद में ग्रामीण अस्पताल परिसर में गोबर से बने उपलों और ठठेरी के पुआल को भी रखने लगे। ऐसे में पशु अस्पताल परिसर में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी है। परिसर के मुख्य कमरे में ताला पड़ा रहता है जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों में गहरा रोष उत्पन्न है।

ग्रामीण ललित कुमार मिश्रा ने बताया कि चिकित्सक की यहां तैनाती नहीं हैं। चिकित्सक न होने से ग्रामीणों को पशुओं के इलाज की सुविधा नही मिल पाती। जब भी उनके पशु बीमार होते हैं, ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए निजी पशुचिकित्सक के पास ले जाते हैं। जबकि इस अस्पताल का निर्माण 30 गांवों के पशुपालकों के लिए किया गया था। लेकिन पशु चिकित्सालय के न खुलने के कारण पशुपालकों को इसका कोई लाभ नहीं मिला। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की। लेकिन किसी भी अधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण संजीव कुमार, अनूप शाक्य, रूपेश कुमार, विकेश द्विवेदी, सौरभ कुमार, रजनीश कुमार, जितेंद्र कुमार, अगर पाल यादव, सत्येंद्र यादव, सुरेन्द्र यादव, जगवीर यादव आदि ने अस्पताल पर चिकित्सक की तैनाती किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें