फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति के पेट में घोंपा चाकू...आंतें निकल आईं बाहर, गैर के प्यार में अंधी पत्नी ने कर दिया बड़ा कांड

Fri, 20 Jun 2025 08:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गैर के प्यार में अंधी पत्नी ने पति के  पेट में चाकू घोंप दिया। पति की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने पत्नी के साथ ही उसके मायके वालों के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
पति-पत्नी सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में प्रेमी के साथ रह रही पत्नी को बुलाने पहुंचे पति को पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया गया। पति की हालत गंभीर है। इस मामले में पुलिस ने पत्नी, ससुरालीजन और प्रेमी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




 

चार साल पहले हुई थी शादी
रोशन मोहल्ला के रहने वाले अजहर की शादी 4 साल पहले हुई थी। 8 माह पहले पत्नी लापता हो गई। पति ने गुमशुदगी लिखाई। बुधवार को पति को जानकारी मिली थी कि पत्नी नई बस्ती में अपने प्रेमी राशिद के साथ रह रही है। इस पर अजहर उसे मनाने के लिए प्रेमी के घर पहुंच गया था।

ये भी पढ़ें -  UP Weather: खत्म हुआ मानसून का इंतजार...अगले दो दिन बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का नया अपडेट


 

आंतें निकल आईं बाहर
आरोप है कि प्रेमी के घर में पत्नी, उसके पिता और भाइयों ने प्रेमी के साथ मिलकर उसके पेट में चाकू से हमला बोला। उसकी आंतें तक बाहर आ गईं। गंभीर हालत में कोतवाली पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें -  UP: प्रेमी के साथ रहने की ऐसी जिद....पत्नी और सास-ससुर ने मिलकर पति का किया ऐसा हश्र, कांप जाएगी रूह
 
विज्ञापन

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
इस संबंध में डीसीपी सिटी ने बताया कि मामले में अजहर के भाई मोइनुद्दीन ने प्रेमी, पत्नी और अन्य ससुरालीजन के विरुद्ध केस लिखाया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।


ये भी पढ़ें -   UP: बाइक को एक किमी घसीटता ले गया ट्रक, युवक चीखता रहा...हेलमेट ने बचाई जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें