फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी समस्या से मिलेगा छुटकारा: सेंट जोंस रेलवे पुल होगा चौड़ा, आठ करोड़ का प्रस्ताव भेजा

Sun, 28 May 2023 01:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

इस पुल के चौड़ीकरण के लिए इंजीनियरों ने सर्वे कर लिया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर राज्य सरकार को भेजी गई है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। 

 
विज्ञापन
सेंट जोंस कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सेंट जोंस और राजा मंडी रेलवे पुल को चौड़ा करने के लिए रेलवे के इंजीनियरों ने सर्वे कर लिया है। इसमें सेंट जोंस रेलवे पुल को चौड़ा करने में 8 करोड़ रुपये खर्च होना बताया गया। रेलवे ने सर्वे और प्रस्तावित बजट की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी है। राजा मंडी रेलवे पुल का कार्य दूसरे चरण में शुरू होगा।

विज्ञापन


रेलवे की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि सेंट जोंस रेलवे पुल चौड़ीकरण का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। रेलवे के इंजीनियरों की टीम ने पुल का सर्वे कर रिपोर्ट बनाई है। इसमें पुल की चौड़ाई, कार्य के दौरान रेलवे यातायात प्रभावित न हो, कैसे कार्य होगा, कितना खर्च आएगा, ऐसे तमाम बिंदु शामिल हैं।

पुल को चौड़ा करने के लिए करीब 8 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। सर्वे और बजट की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी है। बजट मंजूर होने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। राजा मंडी किदवई पार्क रेलवे पुल भी चौड़ा होगा, इसके लिए अभी इंजीनियरों ने सर्वे किया है। इसकी रिपोर्ट भी जल्द तैयार कर राज्य सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बेबी ताज: ताजमहल के समान खूबसूरत है यहां की नक्काशी और चित्रकारी, कद्रदान तो हैं; पर मेहरबान नहीं निगहबान

जाम से मिलेगी मुक्ति

एमजी रोड स्थित सेंट जोंस रेलवे पुल अभी संकरा है, इसकी चौड़ाई सड़क के मुकाबले आधी है। इससे वाहनों की कतार लग जाती है, जाम लगता है। स्कूलों में अवकाश होने के समय स्थिति विकट हो जाती है। हरीपर्वत चौराहा से सेंट जोंस चौराहा तक यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। पुल चौड़ा होने से जाम से मुक्ति मिलेगी। बृहस्पतिवार को रेलवे के जीएम सतीश कुमार पुल का निरीक्षण भी कर चुके हैं।

पीडब्ल्यूडी-प्रशासन तय करेगा वैकल्पिक रास्ता

बजट मंजूर होने के बाद पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन यातायात संचालन के लिए प्रस्ताव बनाएंगे। वाहनों के लिए अन्य कहीं और से वैकल्पिक रास्ता गुजारा जाएगा या फिर इसी रोड से वाहन गुजरेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन, पीडब्ल्यूडी और रेलवे के अधिकारी बैठक कर तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें