फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को हवालात में बंद करना पड़ा महंगा, दो सिपाही लाइन हाजिर

Thu, 29 Nov 2018 07:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
आगरा में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय कुलश्रेष्ठ की पिटाई कर उनको हवालात में बंद करने के मामले में जगदीशपुरा थाना के दो सिपाही लाइन हाजिर कर दिए गए हैं। सिपाहियों ने आरोप लगाया था कि अजय कुलश्रेष्ठ दुकान पर खड़े होकर शराब पी रहे थे। हालांकि पुलिस ने अजय का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया।
विज्ञापन


मंगलवार को की गई सिपाहियों की इस कार्रवाई के खिलाफ भाजपाइयों ने थाना पर हंगामा किया था। जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया भी पहुंच गए थे। फोन पर मामला प्रदेश हाईकमान को बता दिया गया था। इस पर एसएसपी अमित पाठक ने सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा की जांच दी थी। 

सीओ की रिपोर्ट पर दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अजय ने यह भी आरोप लगाया था कि सिपाही उन्हें ऑटो में डालकर लाए। उनसे कहा कि पैसे दो, वरना हवालात में डाल दिया जाएगा। अजय बोदला में कपड़ों की दुकान से बच्चों के लिए कपड़े खरीद रहे थे। 
विज्ञापन


सिपाहियों ने उन पर शराब पीने का जो आरोप लगाया, उस पर भी भाजपा नेताओं ने नाराजगी जाहिर की थी। उनका कहना था कि जो शख्स शरीब पीता ही नहीं है, उस पर यह आरोप लगाया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि पुलिस को मानसिकता सुधारनी होगी। जो व्यक्ति तंबाकू तक नहीं खाता, उस पर शराब पीने का आरोप लगाया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें