सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में बदमाश बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आए दिन हत्या, लूट, चोरी और स्नेचिंग की वारदात हो रही हैं। बुधवार को रात बदमाशों ने शहर के एक मोबाइल शोरूम को निशाना बनाया है।
कोतवाली क्षेत्र के धौलीप्याऊ स्थित न्यू हॉलमार्क मोबाइल प्वाइंट से करीब 20 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। बदमाशों ने जैक लगाकर दुकान का शटर तोड़ा और करीब 100 मोबाइल और पांच लैपटॉप चुरा ले गए।
यह मोबाइल शोरूम स्वामी चौक बाजार निवासी अमित का है। गुरुवार सुबह जब वो दुकान पर पहुंचे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। शोरूम के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। मोबाइल फोन और लैपटॉप गायब थे।
चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें पांच चोर पर्दा लगाकर शोरूम का शटर खोलते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।