फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने की सजा का भय दिखा रुपये ऐंठ रहा था दरोगा, पीड़ित की बहादुरी से हुआ ये

Mon, 08 Jan 2018 05:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
विज्ञापन
अागरा के थाना मंसुखपुरा के एक दरोगा को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। आरोप है कि दरोगा ने एक व्यक्ति को डरा धमकाकर 18 हजार रुपये वसूल लिए। इसके बावजूद 12 हजार रुपयों की मांग और कर रहा था। जांच के बाद दरोगा पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


ग्राम तोड़ा, थाना मंसुखपुरा निवासी राम स्वरूप पुत्र देवीराम दो जनवरी को घर में लगा हुआ सूखा पेड़ काट रहा था। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। इस पर मंसुखपुरा थाना के दरोगा अजीत यादव पहुंच गए। उन्होंने पेड़ काटने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की बात कही।
विज्ञापन


आरोप है कि रामस्वरूप से 30 हजार रुपयों की मांग की। पीड़ित ने किसी तरह रुपयों का इंतजाम कर 18 हजार रुपए दे दिए। इसके बावजूद दरोगा रुपए मांग रहा था।

तीन जनवरी को पीड़ित ने थाना प्रभारी से शिकायत की। जांच में मामला सही पाया गया। इस पर एसएसपी अमित पाठक ने रविवार को दरोगा को निलंबित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें