फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री के बेटे का वीडियो वायरल करने पर एसएसपी की सख्त कार्रवाई, सिपाही निलंबित

Wed, 21 Aug 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
विज्ञापन
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के बेटे का वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल करने वाले पीआरवी सिपाही और एटा में हुई हत्या के आरोपी को अपने पास संरक्षण देने वाले सिपाही को एसएसपी शलभ माथुर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


थाना फरह की पीआरवी पर सिपाही अजीत कुमार तैनात हैं। इस सिपाही ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के बेटे की एक वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल कर दी थी। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से सिपाही को निलंबित कर दिया।

इसके अलावा एटा में हुई एक हत्या का आरोपी मथुरा में सिपाही देवेंद्र सिंह के पास दो दिन रुका। इस सिपाही ने मथुरा पुलिस से इसको छुपाया। एटा पुलिस ने सिपाही के पास दो दिन तक हत्यारोपी के रुकने की पुष्टि की।
विज्ञापन


इस पुष्टि पर एसएसपी ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। दोनो के खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें