फिरोजाबाद एसएसपी आशीष तिवारी ने सोमवार को 26 चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र बदल दिए। इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह को शिकोहाबाद से अपराध निरीक्षक के पद पर टूंडला भेजा है। इसके साथ ही उत्तम चौहान को उत्तर से चौकी प्रभारी आगरा, सुनील कुमार बजरंग वाटिका से आगरा गेट उत्तर, अर्जुन सिंह पूर्व में सिरसागंज निरस्त कर थाना रसूलपुर, शाहिद अली दक्षिण से नगला खंगर, सोमिल राठी चौकी पेमेश्वर गेट से नसीरपुर भेजे गए हैं। प्रशांत माठा को कैलादेवी चौकी से चौकी पेमेश्वर गेट दक्षिण, शेर सिंह को नसीरपुर से कैला देवी चौकी भेजा है।
नई तैनाती देते हुए आजाद सिंह उत्तर से चौकी प्रभारी बछगांव, गोवर्धनराम बछगांव से नारखी, रोशन लाल रामनगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक मटसेना, वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरेंद्रपाल सिंह मटसेना से रामनगर लाइनपार, अनिल कुमार जसराना से चौकी प्रभारी फैक्ट्री एरिया दक्षिण, मोहर सिंह चौकी प्रभारी फैक्ट्री एरिया दक्षिण से पाढ़म जसराना भेजा है, वहीं धर्मेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी महावीर नगर से चौकी प्रभारी पश्चिम, पाढुल मिश्रा रिपोर्टिंग चौकी सिरसागंज से महावीर नगर, मुन्नालाल चौकी प्रभारी मोहम्मदपुर से थाना सिरसागंज भेजे गए हैं।
अलवीना खान थाना रसूलपुर से मोहम्मदपुर रसूलपुर, रजनी वर्मा महिला थाना से शिकोहाबाद, शिवभान सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक से चौकी प्रभारी कस्बा सिरसागंज बनाए गए हैं। प्रवीन कुमार चौकी प्रभारी गांधी पार्क से थाना दक्षिण, नरेंद्र सिंह पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी गांधी पार्क उत्तर, इंदल सिंह चौकी प्रभारी जायना से थाना खैरगढ़ भेजे गए हैं।
सारदेव सिंह लाइनपार से चौकी प्रभारी जायना, देवकी नंदन थाना उत्तर से यूपी 112 कार्यालय, प्रकाशचंद्र थाना उत्तर से न्यायालय सुरक्षा, रोहितास सिंह थाना फरिहा से थाना रसूलपुर, इरफान अहमद थाना रसूलपुर से थाना जसराना, सुरेश त्यागी पुलिस लाइन से थाना पचोखरा, राकेश सक्सेना पुलिस लाइन से थाना नगला सिंघी, जाहिद अली थाना नगला खंगर से थाना नगला सिंघी भेजे गए हैं।