फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में अमन बरकरार रखने की कवायद, अफसर बोले शांति बनाए रखें किसी से न डरें

Fri, 27 Dec 2019 12:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
डीएम व एसएसपी ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जाकर मीटिंग करके दिया भरोसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में विगत सप्ताह हुए बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन शहर में अमन बरकरार रखने की कवायद कर रहा है। पुलिस फोर्स ने बृहस्पितवार को नागरिकता संशोधन कानून संबंधी पर्चे बांटकर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की।
विज्ञापन


डीएम चंद्र विजय सिंह और एसएसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि आप शंति व्यवस्था कायम रखें, किसी से डरने की जरूरत नहीं है, मैं और यह पूरा पुलिस फोर्स आपकी ही सुरक्षा के लिए है।

पिछले शुक्रवार को जो कुछ हुआ वह तो चंद लोगों की हरकत थी। सौ में 99 लोग ठीक हैं तो फिर हम सभी मिलकर एक व्यक्ति को समझाएं कि ऐसा करोगे तो गलत होगा। बाजार को खोले रखें। नागरिकता संशोधन बिल संबंधी पचें बांटते हुए कहा कि खुद पढ़ें और मोहल्ले के लोगों को समझाएं।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह,एसएसपी सचिंद्र पटेल ने गुरुवार के दिन शहर की मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जाकर मीटिंग करने के साथ लोगों को दिल जीतने का प्रयास किया। मौजूद लोगों ने भरोसा दिया कि जुमा वाले दिन वह सक्रिय रहेंगें। किसी प्रकार की हरकत नहीं होंने देंगे।

पुलिस एवं प्रशासन जुमा की नमाज के लेकर अलर्ट है। आम लोगों के बीच समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत डीएम चंद्र विजय सिंह  व एसएसपी सचिंद्र पटेल नालबंद पुलिस चौकी पर पहुंचे। नालबंद मस्जिद के इमाम मुफ्ती फारुक, हाजी अंसार, अनवर सलीम सहित मोहल्ले के कई लोगों के साथ मीटिंग की। इस दौरान भरोसा दिलाया कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई पुलिस नहीं करेंगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकता संशोधन बिल में नागरिकता देने का प्रावधान है। किसी की नागिरकता को लेने का नहीं। इसलिए इस देश में रहने वालों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इसे खुद समझें और युवाओं को घरों में जाकर समझाएं। नागरिकता संशोधन बिल संबंधी हिंदू व उर्दू के पंपलेट बंटवाए। उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी।

 
विज्ञापन

आगाशाही मस्जिद के साथ नाला वाली मस्जिद, जाटवपुरी चौराहा के साथ मोहम्मदगंज एवं आगाशाही मस्जिद के साथ प्रमुख मस्जिदों में जाकर ही लोगों से भेंट की। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह,एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव,नगर आयुक्त विजय कुमार एवं एसपी देहात राजेश कुमार सिंह, सीओ सिरसागंज ईराज राजा, एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार सदर व सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा सहित देहात के थाना प्रभारी भी डेरा डाले हुए थे। 

कार्यालयों का काम भी यहीं निपटाने को विवश 
पिछले शुक्रवार को शहर में हुए उपद्रव के बाद से जिले के अफसरों की दिनचर्या ही बदल गई। जिले के प्रमुख आला अधिकारी थाना रसूलपुर में डेरा डाले हुए हैं। डीएम चंद्र विजय सिंह,एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी देहात राजेश कुमार सिंह, एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ रसूलपुर थाने पर मुस्तैद रहे। हालात यह हैं अधिकारी रुटीन के काम भी कहीं गाड़ियों में बैठकर तो कोई गाड़ियों के बोनट पर फाइल को रखकर निपटाने में जुटे हैं। ताकि शहर में किसी तरह से शांति कायम रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें