फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल होने पर फूटा गुस्सा: विद्युत उपकेंद्र पर एसएसओ को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लाठी-डंडों से बोला हमला; VIDEO

Sun, 02 Aug 2026 11:32 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

लोगों ने कहा कि उनके क्षेत्र की भूमिगत विद्युत लाइन खराब हो गई है। एक-डेढ़ घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। उनकी बात सुनकर एसएसओ ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के जेई लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हैं। आरोप है कि इतनी बात सुनते ही लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
 
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र पर बोला हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के लक्ष्मीनगर क्षेत्र में भूमिगत विद्युत लाइन का फॉल्ट ठीक नहीं होने पर परेशान लोगों ने आकाशवाणी विद्युत उपकेंद्र पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। गुस्साए लोगों ने उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) रामकुमार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। अन्य कर्मचारियों के पहुंचने पर जैसे-तैसे उनकी जान बची। एसएसओ की तहरीर पर पुलिस ने दंगा करने जैसी धाराओं में छह नामजद व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


http://

गोविंदनगर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में एसएसओ रामकुमार ने बताया है कि शनिवार दोपहर तीन से चार बजे वह आकाशवाणी विद्युत उपकेंद्र पर ड्यूटी पर थे। इसी दौरान लक्ष्मीनगर निवासी 12 से 15 लोग उपकेंद्र पर पहुंचे। लोगों ने कहा कि उनके क्षेत्र की भूमिगत विद्युत लाइन खराब हो गई है। एक-डेढ़ घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। उनकी बात सुनकर एसएसओ ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के जेई लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

आरोप है कि इतनी बात सुनते ही लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपी लाठी-डंडे लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े। शोर सुनकर उपकेंद्र के अन्य कर्मचारी बीच-बचाव किया। इस पर सभी लौट गए। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी दोबारा लौटे और धारदार हथियारों के साथ फिर हमला कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। वह जान बचाकर यार्ड की ओर भाग गए लेकिन भीड़ उनके पीछे पड़ गई। कर्मचारियों के आने पर जैसे-तैसे बचे। उन्होंने सोने की चेन लूटने का भी आरोप लगाया है।

एसएसओ की तहरीर पर पुलिस ने दंगा करने, सरकारी कार्य में बाधा आदि धाराओं में विक्रम सिंह, राजेंद्र प्रसाद, प्रदीप सैनी, अमर चंद्र, राजू सैनी, गौतम सैनी तथा कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें