फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही एसएसबी के जवान ने पिया जहर, इलाज के दौरान मौत

Tue, 27 Nov 2018 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
जहर पीने के बाद बिगड़ी जवान की तबीयत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ड्यूटी पर जा रहे एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के जवान ने ट्रेन से उतर कर जहर खा लिया। इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई है। वो महाराष्ट्र का रहने वाला था।  
विज्ञापन


अक्षय सुभाष वावरे नाम का जवान महाराष्ट्र का रहने वाला था। मृतक के भाई ने बताया कि अक्षय एसएसपी 55वीं बटालियन का जवान था। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में उसकी तैनाती थी। छुट्टी के बाद ट्रेन से उत्तराखंड के लिए जा रहा था। 

मंगलवार सुबह आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन रुकी। अक्षय सामान लेकर प्लेटफॉर्म पर उतरा। कुछ देर बाद उसने अपने बैग से कुछ निकला और पी लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान तोड़ा दम

एसएसबी के जवान और जीआरपी अफसर - फोटो : अमर उजाला
हालत गंभीर होने के कारण जवान को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर महाराष्ट्र से उसके परिजन आगरा आ गए। अक्षय ने जहर पीकर क्यों आत्महत्या की, इसकी वजह वो भी नहीं बात पा रहे हैं। 

मृतक के भाई का कहना है कि छुट्टियों के दौरान उसे घर पर कभी तनाव में नहीं देखा। खुश था। खुशी खुशी घर से ड्यूटी के लिए निकला था। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया है, कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन कोई न कोई वजह तो जरूर रही होगी। 

सीओ जीआरपी अनुराग दर्शन ने बताया कि एसएसपी के जवान ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या की है। उसके आत्महत्या के क्या कारण रहे इसकी तो जानकारी नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इसका पता चल सका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें