फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हैंडबॉल प्रतियोगिता में एसएस कॉन्वेंट स्कूल ने जीता खिताब

Fri, 17 Apr 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अस्मिता खेलो इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। अस्मिता खेलो इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को एसएस कॉन्वेंट स्कूल ने खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने किया। प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में सेंट क्वीन मैरी ने क्वीन बी गर्ल्स इंटर कॉलेज को 6-0 और एसएस कॉन्वेंट स्कूल ने जीएल पब्लिक स्कूल को 5-0 और कृष्णा कॉलेज ने बालमुकुंद बजरी इंटर कॉलेज को 4-2 से हराया।

सेमीफाइनल में एसएस कॉन्वेंट ने कृष्णा कॉलेज को 5-0, सेंट जोंस स्कूल ने क्वीन बी गर्ल्स इंटर कॉलेज को 3-2 से हराया। फाइनल मुकाबले में एसएस कॉन्वेंट स्कूल और सेंट जोंस स्कूल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें एसएस कॉन्वेंट ने 2-0 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम की ओर से शिवांगी और अध्या ने एक-एक गोल कर जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन


समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. हरि सिंह यादव मुख्य अतिथि रहे। कोषाध्यक्ष विजय शर्मा, प्रधानाचार्य रेणु कुमारी, विवेक शर्मा, ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में विकास सविता, भानु प्रताप सिंह, अमित सिंह, विवेक कुमार, स्नेहा कुमारी, भूमि कुमारी, सौम्या और नंदिनी शामिल रहे। अंत में आयोजन सचिव संजय गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें