श्रीकृष्ण जन्मस्थान के विशेष अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि उन्होंने अदालत में वकालतनामा दाखिल किया है। इसके बाद वह अदालत की अग्रिम कार्यवाही में शामिल होंगे। इसी प्रकार से शाही ईदगाह मस्जिद के सचिव अधिवक्ता तनवीर अहमद ने अधिवक्ता नीरज शर्मा व अन्य के साथ वकालतनामा दाखिल किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए वादी श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अदालत में प्रतिवादियों के दो पक्ष हाजिर हुए हैं। अभी दो पक्षों का हाजिर होना बाकी रह गया है। अदालत ने इस संबंध में 19 फरवरी तारीख तय की है, उसी दिन अदालत मामले में अग्रिम सुनवाई करेगी।