फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम बनी कबड्डी विजेता

Thu, 30 Oct 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो20सोरोंजी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​​खिलाड़ी 
विज्ञापन
कासगंज। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरोंजी में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह ने किया। प्रतियोगिता में जनपद की 08 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले पूल मैच खेले गए। इनमें श्री गणेश इंटर काॅलेज की टीम ने होडलपुर को, आरएवी इंटर काॅलेज रामपुर की टीम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को, स्पोर्ट्स स्टेडियम ने श्री गणेश इंटर काॅलेज को, राज कोचिंग सेंटर की टीम होडलपुर सोरोंजी ने गंगागढ़ को पराजित किया। सेमी फाइनल मैच में चार टीम में पहुंची। फाइनल मुकाबला आरएवी इंटर काॅलेज व स्पोर्ट्स स्टेडियम के मध्य खेला गया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम ने (44-36) से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में निर्णायक राजेंद्र सिंह, नीलेश चौहान, यादराम, अजय पाल, दीन दयाल सिंह, मुनेश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह रहे। संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने किया। इस अवसर पर ब्रजेश कुमार, नरेंद्र कुमार, शिल्पी, मुन्नालाल, राजकुमार, राजाबाबू, डाॅ.जय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें