कुरावली (मैनपुरी)। तहसील परिसर में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को एसडीएम ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कबड्डी में महादेवा की टीम ने कुरावली को हराया।
प्रतियोगिताओं के दौरान 100 मीटर दौड़ में बीटू, अभिषेक और आशीष, 200 मीटर दौड़ में बीटू, प्रबल, राजीव, 300 मीटर दौड़ में संदीप, मानिक चंद्र, आदेश, 400 मीटर दौड़ में आकाश, विवेक, मनवीर, 800 मीटर दौड़ में सुमित, हिमांशु, बृजमोहन, 1500 मीटर दौड़ में संदेश, रंजीत और प्रबल क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
लंबीकूद में नीतू, सुमित और युवराज, ऊंचीकूद में युवराज, साहिल खान, गोलाफेंक में अंकुर, नवनीत, आशुतोष, तश्तरी फेंक प्रतियोगिता में विशेष यादव, नवनीत, रोहित और भाला फेंक प्रतियोगिता में विनायक, साहिल और विशेष कुमार ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। कबड्डी में महादेवा की टीम ने कुरावली, वॉलीबाल में खिरिया की टीम ने मलिखान सिंह इंटर कॉलेज के प्रतिभागियों को पराजित कर जीत हासिल की। इस दौरान एसडीएम मान सिंह पुंडीर, बीडीओ पीकथे अग्रवाल, खंड शिक्षा अधिकारी सुमित कुमार वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार दिया। इस अवसर पर एडीओ रामअवतार, विवेक जैन, मधुकर राय, आशीष कुमार, संजू यादव आदि लोग मौजूद रहे।