फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत निधि से हर ब्लॉक में बनेगी ऑपन जिम और खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। क्षेत्र पंचायत निधि से एक गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें क्षेत्र पंचायत निधि की धनराशि से ओपन जिम और खेल मैदान के साथ ही अन्य कार्य कराए जाएंगे। ये संपत्तियां क्षेत्र पंचायत के अधिकार में रहेंगी।
विज्ञापन

जिले में कुल नौ क्षेत्र पंचायत हैं। इसमें मैनपुरी, सुल्तानगंज, घिरोर, किशनी, करहल, कुरावली, बेवर, जागीर और बरनाहल शामिल हैं। यहां विकास कार्यों के लिए राज्य वित्त से प्राप्त धनराशि का प्रयोग एक गांव को आदर्श बनाने के लिए किया जाएगा। राज्य वित्त की किस्त के रूप में मिली 50 प्रतिशत धनराशि से प्रत्येक विकास खंड के एक गांव का चयन कर विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।
इसमें ओपन जिम, खेल मैदान, रनिंग ट्रैक का निर्माण प्राथमिकता से किया जाएगा। इसके साथ ही गांव के हाट बाजार का सुंदरीकरण करने करने के लिए सीसी रोड निर्माण, लाइट आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। वहीं गांव स्थित तालाब का सुंदरीकरण कर उसमें भी सीढ़ी और बाउंड्रीवाल निर्माण कराने के लिए आदेशित किया गया है। इसकी पूरी जिम्मेदारी क्षेत्र पंचायत की होगी। निर्माण के बाद ये संपत्तियां क्षेत्र पंचायत के अधिकार में ही रहेंगी। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत कार्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना भी अनिवार्य है।
विज्ञापन

----
स्कूलों में भी बदलेगा नजारा
प्रत्येक विकास खंड की ग्राम पंचायत के बड़े विद्यालय को भी क्षेत्र पंचायत निधि से बेहतर बनाया जाएगा। इसमें जरूरत के अनुसार बाउंड्रीवाल, दिव्यांग शौचालय के निर्माण के साथ ही बच्चों के लिए झूले लगवाए जाएंगे। आदेश के तहत वेक्टर जनित बीमारियों को रोकने के लिए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर पांच-पांच फॉगिंग मशीन खरीदने के भी निर्देश हैं।
---
खंड विकास अधिकारियों को दिए निर्देश
विकास भवन में सीडीओ ईशा प्रिया ने सोमवार को खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने क्षेत्र पंचायत निधि से होने वाले विकास कार्यों को प्राथमिकता पर कराने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि निधि में राज्य वित्त से लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि प्रति ब्लॉक प्राप्त हुई है। इसमें से 50 प्रतिशत धनराशि को नियमानुसार शासन द्वारा बताए गए कार्यों पर खर्च किया जाए। उन्होंने प्रत्येक विकास खंड की ग्राम पंचायत में ओपन जिम, मैदान आदि कार्यों को शुरू कराने के निर्देश दिए।
परियोजना निदेशक सुरेश चंद्र मिश्रा, उपायुक्त मनरेगा रंजीत सिंह, खंड विकास अधिकारी घिरोर धीरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी जागीर विमला देवी, खंड विकास अधिकारी बेवर विजय सिंह आदि मौजूद रहे
---
क्षेत्र पंचायत निधि से ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत में ओपन जिम, खेल मैदान और अन्य सुंदरीकरण कार्य कराए जाएंगे। शासन के आदेश के बाद सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेशित कर दिया गया है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें