फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहल की मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुर्रा न्याय पंचायत का दबदबा

विज्ञापन
करहल में ब्लॉक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता के फ्लैग मार्च में शामिल छात्र-छात्राएं - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
करहल। क्षेत्र के ग्राम किरथुआ में परिषदीय विद्यालयों की ब्लाक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रामशंकर कुरील ने सलामी लेकर किया। 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सहन के भानुप्रताप ने तथा बालिका में तखरऊ की साहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान जूनियर वर्ग 100 मीटर बालक दौड़ में कुर्रा के अभिषेक ने प्रथम स्थान पाया। वहीं, बालिका दौड़ में किशनपुर की छात्रा मोना ने प्रथम स्थान पाया। 200 मीटर बालक दौड़ में कुर्रा के अजीत ने प्रथम, बालिका दौड़ में करहल की सोहिनी ने प्रथम, 400 मीटर बालक वर्ग में कुर्रा के अश्वनी ने प्रथम, बालिका दौड़ में कमलपुर की ज्योति ने प्रथम स्थान पाया। 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सहन के भानुप्रताप ने तथा बालिका में तखरऊ की साहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालक में सहन के भानुप्रताप व बालिका में करहल की मुस्कान ने प्रथम स्थान पाया।
ऊंची कूद बालक में कुर्रा के अश्वनी ने तथा बालिका में सहन की सीमा ने प्रथम स्थान पाया। प्राथमिक वर्ग कबड्डी बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कुर्रा अहलादपुर प्रथम रहा। वहीं बालिका वर्ग में कछपुरा के टीम ने बाजी मारी। खो खो प्रतियोगिता बालक में करहल प्रथम, बालिका वर्ग में गंहीरा प्रथम के बच्चे प्रथम रहे। प्रतियोगिता व्यायाम शिक्षक नवीन मिश्रा की देख रेख में आयोजित हुई। इस अवसर पर प्रधान किरथुआ रघुपाल सिंह भदौरिया, श्रीचंद्र यादव, अशोक कुमार पाल, पवन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीटी में प्राथमिक विद्यालय फेरती बना विजेता
घिरोर। रविवार को ब्लाक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन अमर शहीद सत्यदेव यादव परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहजहांपुर पर हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बालिका वर्ग की पीटी में प्राथमिक विद्यालय नगला फेरती मधन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं चैंपियनशिप कोसमा न्याय पंचायत ने जीती। समापन अवसर पर प्रधान नीरज यादव ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक विनोद यादव, शिवमंगल यादव, मुकेश यादव, प्रांणेश यादव, डॉ. अरविंद यादव, एबीआरसी वेदराम, ब्रजेश यादव, रामनाथ, पवन कुशवाह, महेश आर्य, मेघ सिंह शाक्य, नरेंद्र विक्रम, राजेश कुमार, नीरज शाक्य, माधुरी देवी, शिल्पी कुशवाह, प्रियंका शिवा चौहान आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें