मैनपुरी। नगर के अमन इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा महोत्सव को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अमन व किडजी के बच्चों ने दशानन का वध कर जय श्रीराम के नारे लगाए। बच्चे भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान सहित कई अन्य देवी-देवताओं के स्वरूपों में सजे हुए थे। विद्यालय के निदेशक नितिन चौहान, प्रधानाचार्य डॉ. आरके उपाध्याय ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राम की आरती उतारकर की।
निदेशक नितिन चौहान ने कहा कि दशहरा हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। सभी को नेक रास्ते पर चलना चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ. आरके उपाध्याय ने कहा कि सभी को राम के आदर्श से सीख लेनी चाहिए। अन्याय पर चलने वाले की हमेशा हार होती है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रामायण के विभिन्न स्वरूपों के रूप में प्रतिभाग किया। किडजी विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा बनाए गए दशानन रावण के पुतले का दहन भगवान राम के स्वरूप बच्चों ने किया।
इस मौके पर उप प्रधानाचार्य आरके माली, एसके पांडेय, इंद्राणी श्रीवास्तव, कमलेश चौहान, हरिश्चंद्र, अतुल चौहान, राजवीर सिंह, डीएस चौहान, जितेंद्र चौहान, पुष्पलता राठौर, अजय यादव, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार, सचिन सक्सेना, शिवओम त्रिपाठी, आदित्य यादव, सुदेश कुमार, निशी यादव, उमा मिश्रा, वर्षा दुबे, प्रियंका गुप्ता, लक्ष्मी सिंह, मोनिका, आरती द्विवेदी, सुप्रिया मिश्रा, शिखा राठौर, सत्यम, शिवम, डॉ. कमलेश आदि मौजूद रहे।