भोगांव/आलीपुर खेड़ा। विकास खंड सुल्तानगंज के प्राथमिक विद्यालय द्वारिकापुर के खेल मैदान पर शनिवार को ब्लॉक स्तरीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन 50 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खंड शिक्षा अधिकारी सुल्तानगंज जेपी पाल ने किया।
प्राथमिक वर्ग 50 मीटर दौड़ में पूनम ने प्रथम स्थान पाया। जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी में बीलों ने तथा बालिका वर्ग की कबड्डी में सिमरई के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी।
मिनी खेलकूद प्रतियोगिता के प्राथमिक बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में पूनम प्रथम, बालक वर्ग में विशाल सिंह प्रथम रहे। 100 मीटर दौड़ में रमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग लंबी कूद में दीपेंद्र, तस्तरी फेंक में दीपेंद्र कुमार, बालिका वर्ग लंबी कूद में सोनम ने प्रथम स्थान पाया। जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में बीलों के छात्र प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिमरई की छात्राएं प्रथम स्थान पर रहीं।
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुल्तानगंज की छात्राओं ने स्काउट गाइड कैंप लगाया। इस अवसर पर सर्वेश यादव, बलवंत सिंह, मोहम्मद शमीम, अजय शर्मा, नवीन सक्सेना, प्रसून पांडेय, अखिल पांडे, प्रमोद यादव, आलोक कुमार, मोहम्मद रफी, मोहम्मद वसीम, प्रेम प्रकाश, अनूप कुमार, कमल पांडेय, मोहम्मद नईम, अरविंद सक्सेना, गौरव यादव, शरद वर्मा, कर्मवीर, तेज सिंह मौजूद रहे।