फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल पर कछुआ लेकर जा रहे युवक को एसडीएम ने कैसे पकड़ा

विज्ञापन
24एमएनपी-41-कहरल क्षेत्र में कछुए के साथ पकड़े गए युवक से पूछताछ करते एसडीएम रतन वर्मा - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। क्षेत्र में शुक्रवार को भ्रमण कर रहे एसडीएम जब वापस लौट रहे थे, तब एक संदिग्ध को देख उन्होंने गाड़ी को रुकवा लिया। साइकिल पर रखे बोरे से करीब 50 कछुआ बरामद किए।
विज्ञापन

एसडीएम करहल रतन वर्मा शुक्रवार को क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद वापस कार्यालय लौट रहे थे। तभी गांव नगला टीका के पास एक व्यक्ति एक भारी भरकम बोरे को लादकर जा रहा था। शक होने पर एसडीएम ने गाड़ी को रुकवाया और संदिग्ध से रुकने के लिए कहा। अधिकारी को देख युवक साइकिल छोड़कर भागने लगा तो पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। जब बोरा खोलकर देखा गया तो उसमें करीब 50 जिंदा कछुआ निकले। सभी कछुआ एसडीएम ने तालाब में छुड़वा दिए। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम चिंटू निवासी कन्नौज बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़ने के बाद थाने ले गई। वहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें