मैनपुरी। खेल निदेशालय एवं उप्र वॉलीबाल संघ के समन्वय से आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हो गई। प्रतियोगिता के पहले दिन गोरखपुर की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। स्पोर्ट्स हॉस्टल गोरखपुर ने आजमगढ़ तो गोरखपुर मंडल ने सहारनपुर को हराया।
पहले दिन मेरठ ने सहारनपुर मंडल को 25-2, 25-6, लखनऊ हॉस्टल ने बरेली मंडल को 25-15, 25-6, आगरा मंडल ने मुरादाबाद को 25-4, 30-28, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने आजमगढ़ को 25-4, 25-4, गोरखपुर मंडल ने सहारनपुर को 25-2, 25-7 से पराजित किया।
प्रयागराज मंडल ने बरेली को 25-11, 25-21, मेरठ ने अयोध्या मंडल को 25-15, 25-7, बस्ती ने लखनऊ मंडल को 25-9, 25-12, लखनऊ होस्टल ने कानपुर मंडल को 25-12, 25-15 से पराजित कर अगले चरण में जगह बनाई। वाराणसी ने अलीगढ़ मंडल को 25-11, 25-11, बस्ती ने आजमगढ़ मंडल को 25-7, 25-15 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। विनोद सिंह, अजर वर्मा, शिवजी सिंह, अंकित सिंह, आरके त्रिपाठी, पुष्पेंद्र, संतोष पाटिल ने रेफरी की भूमिका निभाई।
पूर्व में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने प्रतिभाग करने वाली प्रदेश की 16 टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और शांति के प्रतीक स्वेत कबूतर उड़ाए। उन्होंने भाग लेने वाली खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन में रहकर खेलने की अपील की। प्रभारी क्रीड़ाधिकारी एसएस चौहान, उपक्रीड़ाधिकारी संजीव वर्मा, जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौहान, सचिव राघवेंद्र दुबे, वॉलीबाल कोच धीरेंद्र सिंह आदि ने माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह भेंट कर डीएम का स्वागत किया। वॉलीबाल संघ के कोषाध्यक्ष घनश्यम दास गुप्ता, उपाध्यक्ष पंकज राठौर, रेफरी बोर्ड के चेयरमैन विष्णु सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं क्रीड़ाधिकारी साधना सिंह, रीवा शाही, जयदीप चौहान, सौरभ चौहान, मुकेश मिश्रा, अजित चौहान, कोच गौरव त्यागी, प्रमेंद्र सिंह, जितेंद्र चौहान, रमेश सिंह आदि मौजूद थे।