फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल हॉस्टल ने जीती इंटर हॉउस वालीबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
रठेरा में वालीबॉल में जीत के बाद जश्र मनाते रॉयल हॉस्टल के खिलाड़ी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज में चल रही इंटर हाउस वॉलीबाल प्रतियोगिता पर रॉयल हॉस्टल ने कब्जा कर लिया। टीम ने फाइनल मुकाबले में कृष्णा हॉस्टल को 3-1 से पराजित किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पहले मैच में रॉयल हॉस्टल ने 25-23 के अंतर से जीत हासिल की। वहीं दूसरे मुकाबले में रॉयल हॉस्टल 27-25 से जीता। तीसरे मुकाबले में कृष्णा क्लब ने वापसी की और 25-19 से रॉयल क्लब को हराकर एक मैच जीता। लेकिन अगले मैच में रॉयल क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28-26 से जीत दर्ज कर तीन दिवसीय प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में आलोक कुमार और प्रवीन कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता आयोजन के सचिव प्रफुल्ल यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। सोनू यादव को बेस्ट स्मेसर और राहुल यादव का बेस्ट बूस्टर और विकास यादव का बेस्ट डिफेंडर के रूप में चयन किया गया। इस अवसर पर मोनू यादव, निर्दोष यादव, राहुल यादव, नृपेंद्र यादव, विकास यादव, शिवम, अरुण कुमार, सोनू यादव, अर्जुन यादव, सीटू यादव, रमन यादव, मान्या यादव, दिव्या यादव, रौकी यादव, बॉबी यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें