फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर में आग लगने से मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
भोगांव में सिलिंडर में आग लगने के बाद बुझाते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
आसपास के लिए
विज्ञापन

फोटो- 29
सिलिंडर में आग लगने से मची अफरा-तफरी
अमर उजाला ब्यूरो
भोगांव (मैनपुरी)। जीटी रोड स्थित स्टेट बैंक के सामने स्थित एक घर में खाना बनाते समय सिलिंडर में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची कोबरा टीम ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सिपाही झुलस गए।
रविवार सुबह आठ बजे नगर के भारतीय स्टैट बैंक के सामने स्थित सियाराम यादव के घर में रखे सिलिंडर में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। इससे घर में अफरा-तफरी मच गई। परिवार वालों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। पुलिस टीम के सिपाही सुनील कुमार व ललित कुमार ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। सिपाहियों ने सिलिंडर को घर के बाहर फेंककर आग बुझाई। आग बुझाने के प्रयास में कोबरा टीम के सिपाही मामूली रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

------
फोटो- 25
शॉर्ट सर्किट से सामान जलकर राख
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव तिसौली निवासी सुनील कुमार लोधी पुत्र नेत्रपाल सिंह के घर के कमरे में दीपावली पर रोशनी के लिए बिजली की झालरें लगाई गई थीं। रात में सभी लोग घर के बाहर पटाखे चला रहे थे तभी अचानक इलेक्ट्रोनिक झालर में फाल्ट हुआ और घर के एक कमरे में आग लग गई। जब तक आग पार काबू पाया जाता तब तक कमरे में रखा करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

---------
पटाखा गिरन से छप्पर में लगी आग
भोगांव। नगर के मोहल्ला चौधरी निवासी आलोक मोहन जौहरी के घर में रविवार की रात घर के बाहर रखे छप्पर में पटाखा आ गिरा, जिससे छप्पर में आग लग गई। छप्पर के नीचे घर में रखे दो बोरा गेहूं, करीब 20 हजार रुपये का अन्य सामान जलकर राख हो गए। एक घंटे बाद मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें