15एमएनपी-21-रेलवे मैदान रठेरा पर खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते रॉयल फ्रेंडस क्लब के मैनेजर बादा?
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रेलवे मैदान रठेरा पर चल रही दीपू यादव स्मृति जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बालाजीपुरम मैनपुरी ने अली क्लब बरनाहल को एक रन से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
बुधवार को बालाजीपुरम मैनपुरी के कप्तान त्रिभुवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 19.5 ओवर खेलते हुए सभी विकेट खोकर 95 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सुमित ने सर्वाधिक 42 रन और संदीप ने 12 रन का योगदान दिया। अली क्लब बरनाहल की तरफ से गेंदबाज लोकेश व निखिल ने तीन-तीन, अमरदीप ने दो व कमल ने एक विकेट प्राप्त किया। एक खिलाड़ी रन आउट किया गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अली क्लब बरनाहल की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन सात विकेट खोने के बाद भी वे जीत हासिल न कर सके। 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर जीतने के लिए चार रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम के खिलाड़ी दो ही रन बना सके। इसके चलते टीम को एक रन से पराजय का सामना करना पड़ा। टीम की तरफ से मुकुल ने 36, मोहित ने 15, कमल ने 14, निखिल ने 11 रन का योगदान दिया। बालाजीपुरम की तरफ से अमित व त्रिभुवन ने दो- दो, निखिल व यश ने एक-एक विकेट पाया जबकि एक खिलाड़ी को रन आउट किया गया। गोविंद यादव व अनीस यादव ने अंपायर की भूमिका अदा की।
पूर्व में बुधवार के मैच का शुभारंभ रॉयल फ्रेंडस क्लब के मैनेजर बादाम सिंह यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। संयोजक राघवेंद्र यादव, जुगल किशोर यादव, निपेंद्र यादव, सुखवीर यादव, प्रवेश माथुर आदि लोग मौजूद रहे।